UPSC CSE Prelims Result 2025: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा? पिछले वर्ष का कटऑफ, सिलेक्शन प्रोसेस
Saurabh Pandey | June 5, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी 8 जून को इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 आयोजित करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in के माध्यम से यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (सीएसई प्रीलिम्स) 2025 का परिणाम 14 जून के आसपास घोषित किए जाने की उम्मीद है। पिछले रुझानों के आधार पर, रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के लगभग दो सप्ताह बाद जारी किए जाते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
हालांकि, आयोग की तरफ से रिजल्ट डेट और समय के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी भी प्रतीक्षित है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम जारी होने के बाद यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकेंगे।
यूपीएससी ने उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल लॉन्च किया है। इस अपडेटेड सिस्टम में चार-भाग की संरचना है, जिससे उम्मीदवार किसी भी विशिष्ट परीक्षा की अधिसूचना जारी होने से पहले ही आवश्यक स्टेप पूरा कर सकते हैं। पोर्टल अब https://upsconline.nic.in पर लाइव है।
UPSC CSE Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट वाली एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, इसे डाउनलोड करें।
- अपना रोल नंबर सर्च के लिए कंप्यूटर पर Ctrl+F शॉर्टकट का उपयोग करें।
- यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट पीडीएफ को सेव करें।
UPSC CSE Result 2025: पिछले वर्ष की कटऑफ
- सामान्य - 87.98
- ईडब्ल्यूएस - 85.92
- ओबीसी - 87.28
- एससी - 79.03
- एसटी - 74.23
- पीडब्ल्यूबीडी -1 - 69.42
- पीडब्ल्यूबीडी - 2 - 65.30
- पीडब्ल्यूबीडी - 3 - 40.56
- पीडब्ल्यूबीडी - 5 - 40.56
UPSC CSE Prelims Result 2025: परीक्षा तिथि
यूपीएससी सीएसई 2025 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को दो सत्रों में आयोजित की गई थी, प्रत्येक सत्र दो घंटे का था। उम्मीदवार अब यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 जीएस पेपर 1 और जीएस पेपर 2 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार सीएसई मुख्य 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
UPSC CSE Prelims Result 2025: परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र (बहुविकल्पीय प्रश्न) होते हैं, जिनके कुल 400 अंक होते हैं। यह चरण केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करता है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र होते हैं।
UPSC CSE 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य और इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल