UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 24 मई को एग्जाम
Santosh Kumar | May 15, 2026 | 09:10 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी जनरल स्टडीज पेपर-1 और सीएसएटी (पेपर-II)। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों upsconline.nic.in या upsc.gov.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपीएससी परीक्षा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सहित विभिन्न सिविल सेवाओं में प्रवेश के लिए पहला चरण है।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2026 में दो पेपर होंगे। यूपीएससी सीएसई जनरल स्टडीज पेपर-1 और सीएसएटी (पेपर-II)। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UPSC Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और साथ में एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लाखों अभ्यर्थी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। यूपीएससी ने फरवरी 2026 में अधिसूचना जारी की थी, और आवेदन प्रक्रिया फरवरी में ही संपन्न हो गई। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब यूपीएससी ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड विंडो पर विवरण दर्ज करें।
- यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
UPSC Admit Card 2026: यूपीएससी परीक्षा संबंधी निर्देश
अभ्यर्थी अपना यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 ध्यान से देखें। यदि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कोई गलती है तो आयोग को तुरंत ईमेल (usengg-upsc@nic.in) के माध्यम से सूचित करना आवश्यक है।
यूपीएससी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेन ड्राइव, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाना सख्त वर्जित है। अभ्यर्थी केवल सामान्य घड़ी पहनकर ही परीक्षा हॉल में आ सकते हैं।
अगली खबर
]DSSSB Answer Key 2026: डीएसएसएसबी आंसर की स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर लॉग इन करके अपनी रिस्पॉन्स शीट और ड्राफ्ट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने यह सुविधा फरवरी और मई के बीच आयोजित परीक्षाओं के लिए उपलब्ध कराई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी