UPSC CSE Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 07:01 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने कुल 2,526 उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किए गए हैं।
इंटरव्यू के लिए योग्य पाए गए उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में जरूरी विवरण भरने या अपडेट करने होंगे। यह सुविधा यूपीएससी के ऑनलाइन पोर्टल पर 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इंटरव्यू, नई दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में आयोग के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। ई-समन लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी फिजिकल समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा।
UPSC CSE Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब ‘रिटन रिजल्ट्स’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2026’ नाम के लिंक को सर्च करें।
- इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ को खोलें और अपना रोल नंबर चेक करें।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
UPSC CSE Mains Result 2026: मार्कशीट विवरण
यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित होने और अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के 15 दिनों के भीतर, सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। ये 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगी।
UPSC CSE Mains 2026: मुख्य परीक्षा कब हुई थी?
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित की गई थी। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद, कुल 13,343 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार