UPSC CSE Mains Admit Card 2025: यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जल्द, परीक्षा 22 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 14, 2025 | 10:20 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (CSE Mains 2025) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए हाल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
सिविल सेवा मुख्य 2025 परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2025 के लिए पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।
यूपीएससी सीएसई 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा समय सारणी सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही सीएसई मुख्य 2025 परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य (लिखित) परीक्षा में कुल 9 प्रश्नपत्र होते हैं, जिनमें से दो - भारतीय भाषा (पेपर ए) और अंग्रेजी (पेपर बी) - क्वालीफाइंग प्रकृति के होते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSC Civil Services Exam (CSE) Mains 2025 Admit Card: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- "UPSC CSE एडमिट कार्ड 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन टैब पर क्लिक करें और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BSF Recruitment 2025: बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल के 1,121 पदों के लिए जारी की भर्ती अधिसूचना, आवेदन 24 अगस्त से
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होकर 23 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें