UPSC CSE Mains Admit Card 2024: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 20 सितंबर से एग्जाम
Santosh Kumar | September 13, 2024 | 03:11 PM IST | 2 mins read
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षा हर दिन दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई) 2024 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है और यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
UPSC CSE Mains Admit Card 2024: प्रवेश पत्र डिटेल्स
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 परीक्षाएं हर दिन दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। इसमें पेपर ए और पेपर बी के लिए विषयवार विवरण नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है। मेन्स परीक्षा में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा।
यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि और श्रेणी जैसी जानकारी होगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में मुख्य परीक्षा (सभी 9 पेपर) की तिथि, समय, अवधि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता और परीक्षा के दिन के निर्देश भी शामिल होंगे।
UPSC CSE Mains Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र' लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- पंजीकरण संख्या/रोल नंबर पर क्लिक करके विवरण भरें।
- यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण चेक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें
यूपीएससी मुख्य परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ कुछ दस्तावेज भी साथ ले जाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र शामिल हैं। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच होगी।
अगली खबर
]Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com के माध्यम से इसे पूरा कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें