UPSC CSE Main Interview Schedule 2026: यूपीएससी सीएसई मेन इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 2526 कैंडिडेट होंगे शामिल
Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 10:42 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सिविल सर्विस आईएएस 2026 पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर, साक्षात्कार तिथि और सत्र संबंधित जानकारी भी जारी की गई है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (Interview) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 5 नवंबर को घोषित यूपीएससी सीएसई मेन्स 2026 रिजल्ट के आधार पर आयोग ने 7 दिसंबर (सोमवार) से साक्षात्कार शुरू करने का निर्णय लिया है।
सिविल सर्विस मेन इंटरव्यू 2026 के लिए कुल 2,526 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर, साक्षात्कार तिथि और सत्र संबंधित जानकारी भी जारी की गई है। प्रथम सत्र के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे और द्वितीय सत्र के लिए दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है।
यूपीएससी सीएसई मेन इंटरव्यू 2026 का आयोजन 7 दिसंबर, 2026 से 12 फरवरी, 2027 तक किया जाएगा।
यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा (यानी 11 नवंबर, 2026 से 25 नवंबर, 2026 को शाम 6:00 बजे तक) के भीतर आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवश्यक विवरण भरने/ अपडेट करने और जमा करने में विफल रहता है, तो उसे कोई ई-समन पत्र (e-Summon letter) जारी नहीं किया जाएगा और उसे इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read UPSC CSE Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी
आयोग के अनुसार, “सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार के ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in और upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। पर्सनैलिटी टेस्ट की तिथि और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।”
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। यह प्रतिपूर्ति केवल ट्रेन के सेकेंड/ स्लीपर क्लास (मेल एक्सप्रेस) के किराए तक ही सीमित होगी। उम्मीदवारों को आने-जाने के टिकट की हार्ड कॉपी जमा करना होगा, जिसमें किराए का विवरण स्पष्ट हो। साथ ही, ‘निर्धारित यात्रा भत्ता दावा फॉर्म’ को दो प्रतियों में भरकर जमा करना होगा। टीए बिल फॉर्म https://www.upsc.gov.in/forms-downloads पर उपलब्ध हैं।
UPSC Civil Services IAS 2026 Interview Schedule: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी सिविल सर्विस आईएएस 2026 इंटरव्यू शेड्यूल जांच सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में जाएं।
- ‘इंटरव्यू शेड्यूल: सिविल सर्विस (मेन) एग्जाम 2026’ पर क्लिक करें।
- यूपीएससी सीएसई मेन इंटरव्यू शेड्यूल 2026 डाउनलोड करें और इसे जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी