UPSC CSE 2025 Advisory: यूपीएससी सीएसई में चयनित उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी, सोशल मीडिया पोस्ट से बचें
Saurabh Pandey | March 19, 2026 | 01:19 PM IST | 2 mins read
सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों के लिए यह सलाह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) द्वारा जारी की गई है, जो सिविल सेवकों के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि चयनित उम्मीदवार सोशल मीडिया पर आत्म-प्रचार और आवेगपूर्ण बयान और पोस्टिंग से बचें। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि वे व्यावसायिक और संस्थागत प्रचार से दूरी बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि उनकी उपलब्धियों का उपयोग निजी लाभ या प्रचार के लिए न किया जाए।
यूपीएससी की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सिविल सेवक राज्य का सार्वजनिक चेहरा होते हैं और उनका आचरण निरंतर सार्वजनिक जांच के अधीन रहता है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आम जनता, जन प्रतिनिधियों, निगम संस्थाओं, नागरिक समाज संगठनों, सरकारी कर्मचारियों, अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ आपका व्यक्तिगत आचरण और आधिकारिक एवं सामाजिक संपर्क विनम्र, सम्मानजनक, गरिमामय और उपयुक्त हो।
सोशल मीडया पर पोस्ट से बचें
यूपीएससी की तरफ से जारी एजवाइजरी में कहा गया है कि यद्यपि सोशल मीडिया जीवन के कई पहलुओं में व्याप्त है, और अकादमी भी संस्थागत स्तर पर प्रभावी प्रशासन में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व को पहचानती है, फिर भी किसी भी प्रकार के स्व-प्रचार से संबंधित सोशल मीडिया का उपयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।
सोशल मीडिया पर आपके द्वारा की गई या सुगम बनाई गई टिप्पणियां और कोई भी पोस्ट सेवा पर भी प्रभाव डालेगी। इसलिए, आपको इस स्तर पर भी सचेत रहना चाहिए कि ऐसी पोस्ट से बचें जो सेवा या उसके सदस्यों को बदनाम कर सकती हैं। ऐसी सामग्री पोस्ट करने में सतर्क और विवेकपूर्ण रहें जिसे सेवा के किसी अधिकारी/सदस्य के लिए अव्यवसायिक या अनुचित माना जा सकता है।
- विशेष रूप से, सोशल मीडिया पर आवेग में आकर बयान पोस्ट करने से बचें।
- आप जो पोस्ट करने जा रहे हैं, उसके संभावित प्रभाव पर विचार करें।
- आप कोई भी सामग्री पोस्ट न करें, अन्यथा इससे व्यक्तिगत/संस्थागत स्तर पर गलतफहमी हो सकती है।
UPSC CSE 2025 Advisory: अच्छा आचरण रखने की सलाह
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की तरफ से कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों को आज से ही एक अधिकारी के लिए उपयुक्त अनुकरणीय आचरण प्रदर्शित करना शुरू कर देना चाहिए, न कि अपने प्रशिक्षण शुरू होने का इंतजार करना चाहिए। आप आगे चलकर शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी