UPSC CMS Exam Date 2024: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा तिथि जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 10:01 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएमएस 2024 एग्जाम 14 जुलाई को दो पालियों में 120 मिनट यानी 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 21 मई को यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। UPSC CMS 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सीएमएस एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 827 चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल को बंद कर दी गई थी।
UPSC CMS 2024: कुल रिक्तियां
यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2024 में श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के तहत निम्नलिखित पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा:
- केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर उप-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड के 163 पद।
- रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी के 450 पद भरे जाएंगे।
- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 14 पद भरे जाएंगे।
- दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 के 200 पद भरे जाएंगे।
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएमएस 2024 एग्जाम 14 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित होगी।
यूपीएससी सीएमएस 2024 भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे , प्रत्येक पेपर में 250-250 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपीएससी सीएमएस रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट पर्सनल इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।
Combined Medical Services Examination: एग्जाम शेड्यूल
यूपीएससी सीएमएस 2024 एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:
| तिथि | समय | विषय |
|---|---|---|
|
14 जुलाई |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
पेपर 1 (कोड नंबर 1): सामान्य चिकित्सा एवं बाल चिकित्सा |
|
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक |
पेपर 2 (कोड नंबर 2): (ए) सर्जरी (बी) स्त्री रोग और प्रसूति (सी) निवारक और सामाजिक चिकित्सा |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी