UPSC CMS 2026 Answer Key: यूपीएससी सीएमएस आंसर की का upsc.gov.in पर इंतजार, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएमएस प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) एग्जाम 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएमएस आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएससी सीएमएस प्रोविजनल आंसर की 2026 के खिलाफ उम्मीदवारों को लागू शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। यूपीएससी सीएमएस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
प्राप्त आपत्तियों की एक्सपर्ट पैनल द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और घोषित की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट 2026, फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किया जाएगा। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएमएस 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 2 अगस्त को आयोजित की गई थी।
Also read MPPSC ADPO Recruitment 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन शुरू
यूपीएससी सीएमएस 2026 लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण चरण शामिल है। यूपीएससी सीएमएस फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
परीक्षा 500 अंकों के पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की गई थी। सीबीटी में सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 में कुल 1,358 मेडिकल ऑफिसर पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए आयोग के पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करें।
UPSC CMS Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएमएस प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘What's New’ सेक्शन पर विजिट करें।
- ‘यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2026 आंसर की’ पर क्लिक करें।
- पेपर 1 या पेपर 2 लिंक पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी