Trusted Source Image

MPPSC ADPO Recruitment 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए विलंब शुल्‍क के साथ आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | July 29, 2026 | 11:20 AM IST | 2 mins read

एमपी ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी कारणों से 25 जुलाई से 27 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी।

एमपी एडीपीओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 107 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी एडीपीओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 107 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के लिए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर एमपी एडीपीओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर कर सकते हैं।

एमपी ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी कारणों से 25 जुलाई से 27 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी। आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण, विधि व्यवसाय का दो वर्ष का अनुभव या उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

MP ADPO 2026 Vacancy: विलंब शुल्क शेड्यूल

नीचे सारणी में एमपी एडीपीओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म विलंब शुल्क के साथ भरने के लिए शेड्यूल जांच सकते हैं:

आवेदन का प्रकारप्रारंभिक तिथिअंतिम तिथि

विलंब शुल्क ₹3,000 के साथ ऑनलाइन आवेदन

28 जुलाई 2026

3 अगस्त 2026

विलंब शुल्क ₹25,000 के साथ ऑनलाइन आवेदन

4 अगस्त 2026

23 सितंबर 2026

विलंब शुल्क के साथ भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की अवधि

30 अगस्त 2026

23 सितंबर 2026

Also readUPPSC PCS Recruitment 2026: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जांचें

नवीनतम सूचना के अनुसार, विलंब शुल्क के साथ भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार प्रति सत्र 50 रुपये रहेगा। आवेदन में सुधार केवल 23 सितंबर, 2026 तक ही किया जा सकेगा। अभ्यर्थी के पास सभी अर्हताएं (विलंब शुल्क के साथ भरे गए आवेदनों के लिए भी) ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2026 तक होना आवश्यक है।

एमपीपीएससी एडीपीओ 2026 के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। एमपी एडीपीओ 2026 परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

MPPSC Assistant District Public Prosecution Officer 2026 Application: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एपी एडीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • एमपीपीएससी की वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें।
  • एमपी एडीपीओ भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications