UPSC: यूपीएससी के चेयरमैन ‘टाउन हॉल’ के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीत, 28 से 30 सितंबर के बीच भेजें प्रश्न
Press Trust of India | September 26, 2025 | 09:33 PM IST | 1 min read
UPSC 100 Years: यूपीएससी प्रमुख अजय कुमार ने कहा कि एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन अजय कुमार ऑनलाइन ‘टाउन हॉल’ के जरिए देश भर के अभ्यर्थियों से सीधे बातचीत करेंगे। ‘टाउन हॉल’ के लिए उम्मीदवार और हितधारक 28 से 30 सितंबर के बीच सुबह 10:00 बजे तक ईमेल के माध्यम से प्रश्न भेज सकते हैं।
इस ‘टाउन हॉल’ का डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 1 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। ‘टाउन हॉल’ एक विशेष प्रकार की बैठक या चर्चा होती है जिसका मकसद किसी संगठन के प्रमुख को आम लोगों से सीधे जुड़ने का अवसर देना होता है।
यूपीएससी अध्यक्ष अजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह पहल यूपीएससी के शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत का प्रतीक है, जिसकी योजना 1 अक्टूबर, 2025 से 1 अक्टूबर, 2026 तक के लिए बनाई गई है।’’
इसमें कहा गया है कि यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों को यूपीएससी अध्यक्ष के साथ जुड़ने, स्पष्टीकरण मांगने और भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के भविष्य को आकार देने वाली परीक्षा प्रक्रियाओं, सुधारों और नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अनूठा मंच प्रदान करेगा।
व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, देश भर के उम्मीदवारों और हितधारकों से 28 से 30 सितंबर के बीच सुबह 10 बजे तक ईमेल के माध्यम से प्रश्न आमंत्रित किए जाएंगे। यूपीएससी प्रमुख अजय कुमार ने कहा कि एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार