Saurabh Pandey | March 9, 2026 | 03:55 PM IST | 2 mins read
एक उम्मीदवार अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकता है। ये प्रयास लगातार दो वर्षों में होने चाहिए। जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2026 का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथि देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही दिन दो सत्रों में होगी और अंतिम मेरिट सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
आईआईटी रूड़की की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 का पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के दोनों सत्रों में भाग लेना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार किसी भी पेपर में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें मेरिट रैंकिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
आईआईटी रुड़की 21 मई को उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं जारी करेगा। अंतरिम उत्तर कुंजी 25 मई को प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को 25 और 26 मई के बीच आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों की समीक्षा के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी 1 जून, 2026 को जारी की जाएगी।
आईआईटी रुड़की 11 मई को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा और उम्मीदवार 17 मई, यानी परीक्षा के दिन तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की डिजिटल या सॉफ्ट कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
भारतीय उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस्ड पंजीकरण प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई, 2026 तक चलेगी। वहीं, विदेशी नागरिक 6 अप्रैल से अपने आवेदन पत्र जमा करना शुरू कर सकेंगे। सभी आवेदन जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन ही भरे जाने चाहिए।
एक उम्मीदवार अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा दे सकता है। ये प्रयास लगातार दो वर्षों में होने चाहिए। जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे अधिक से अधिक छात्र इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे।