Trusted Source Image

CUET PG 2026 Admit Card: एनटीए ने सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 11, 12 और 13 मार्च की परीक्षा तिथि के लिए किया जारी

Abhay Pratap Singh | March 8, 2026 | 11:29 AM IST | 1 min read

सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 6 से 27 मार्च तक आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 6 से 27 मार्च तक आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 11, 12 और 13 मार्च को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2026 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च तक 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित कर रहा है।

एनटीए ने नोटिस में कहा कि, “छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अंडरटेकिंग के साथ अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दिए गए निर्देश को ध्यान से पढ़ें।” अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

Also readSocial Media Ban: कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध, सीएम ने की घोषणा

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर या उसमें दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी होने पर कैंडिडेट एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

पेपर में कुल 300 अंकों के लिए 75 डोमेन-स्पेसिफिक प्रश्न पूछे जाएंगे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications