UPSC CDS 2 Result 2025: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 9085 कैंडिडेट SSB इंटरव्यू के लिए चयनित
Abhay Pratap Singh | October 9, 2025 | 09:10 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 9 अक्टूबर को संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 2 परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
CDS Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Complete Guide
यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। सीडीएस 2 परीक्षा 2025 में कुल 9,085 कैंडिडेट उत्तीर्ण हुए हैं। इन उम्मीदवारों को अब रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित साक्षात्कार राउंड में शामिल होना होगा।
नोटिस के अनुसार, “जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और सेना (IMA/OTA) को अपनी पहली पसंद चुना है, उन्हें भर्ती निदेशालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा, ताकि उन्हें SSB साक्षात्कार के लिए कॉल-अप सूचना प्राप्त हो सके। जिन उम्मीदवारों ने पहले पंजीकरण कर लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।”
Also read SEBI Grade A Recruitment 2025: सेबी ग्रेड A भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 30 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
आयोग ने बताया कि, उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम (ओटीए कोर्स के लिए एसएसबी इंटरव्यू समाप्त होने के बाद) जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी और यह 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा भारतीय सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) में अधिकारी स्तर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। सीडीएस 2 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को तीन पालियों में आयोजित की गई थी। यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 453 पदों को भरा जाएगा।
UPSC CDS 2 Result 2025 Out: सीडीएस रिजल्ट डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- “UPSC CDS 2 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें सफल कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल होंगे।
- Ctrl + F की सहायता से उम्मीदवार अपना नाम व रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल