UPSC CDS 2 Recruitment 2026: भारतीय सेना के विभिन्न अंगों में 451 पदों पर भर्ती, 9 जून तक आवेदन करें आवेदन

Saurabh Pandey | May 21, 2026 | 11:35 AM IST | 3 mins read

यूपीएससी सीडीएस (II) परीक्षा 2026 के माध्यम से भारतीय सैन्य, नौसेना, वायु सेना और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में ऑफिसर के 451 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए इच्छुक स्नातक (Graduate) पुरुष और महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exclusive Careers360 Premium Content

Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe Now
यूपीएससी सीडीएस-II परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन यानी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा (II), 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। देश के सशस्त्र बलों में ऑफिसर बनकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। आयोग द्वारा जारी नोटिस संख्या 11/2026-CDS-II के तहत कुल 451 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस संख्या 11/2026-CDS-II के तहत विभिन्न अकादमियों में कुल 451 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों की संख्या पोस्टवाइज नीचे देख सकते हैं-

UPSC CDS 2 Recruitment 2026: रिक्तियों की कुल संख्या और विवरण

इस बार परीक्षा के जरिए विभिन्न अकादमियों में कुल 451 पदों को भरा जाएगा। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून - 100 पद
  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला - 26 पद
  • वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबाद - 32 पद
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई (पुरुष - शॉर्ट सर्विस कमीशन) - 275 पद
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई (महिला - शॉर्ट सर्विस कमीशन) - 18 पद

UPSC CDS 2 Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

विभिन्न अकादमियों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं-

  1. IMA और OTA के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
  2. भारतीय नौसेना अकादमी (INA) के लिए - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E/B.Tech) या भौतिकी और गणित विषयों के साथ 12वीं पास होने के साथ B.Sc की डिग्री।
  3. वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित विषयों के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग। स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPSC CDS 2 Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

यूपीएससी सीडीएस-II परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई) से किया जा सकता है।

Also read UPSC NDA-NA 2: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में 394 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

UPSC CDS 2 Exam 2026: परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा (Written Exam) - यूपीएससी सीडीएस-II लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रकार की होगी।

IMA, INA और AFA के लिए - अंग्रेजी (100 अंक), सामान्य ज्ञान (100 अंक) और प्रारंभिक गणित (100 अंक) के तीन पेपर होंगे (कुल 300 अंक)।

OTA के लिए - इसमें केवल दो पेपर - अंग्रेजी (100 अंक) और सामान्य ज्ञान (100 अंक) शामिल होंगे (कुल 200 अंक)। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन यानी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview)- लिखित परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले सफल उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सेवा चयन बोर्ड (SSB) के समक्ष उपस्थित होना होगा।

फिजिकल और मेडिकल टेस्ट विवरण

एसएसबी इंटरव्यू उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को मिलिट्री के कड़े शारीरिक और चिकित्सा मानकों (Medical Standards) पर खरा उतरना होगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की लंबाई, वजन, सीने का फुलाव, नजर (Eye Sight) और सामान्य स्वास्थ्य की गहन जांच "ज्वाइंट ऑर्डर मैनुअल ऑफ मेडिकल स्टैंडर्ड्स फॉर एंट्री इनटू आर्म्ड फोर्सेज" के नियमों के तहत की जाएगी। इसके अतिरिक्त, शरीर पर स्थायी टैटू की अनुमति केवल हाथ के अंदरूनी हिस्से (कोहनी से कलाई तक) और हथेली के पीछे ही दी गई है, अन्य अंगों पर टैटू होने पर उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]