UPSC CDS 2 2024 Registration: यूपीएससी सीडीएस 2 पंजीकरण upsc.gov.in पर शुरू, जानें प्रक्रिया
Saurabh Pandey | May 15, 2024 | 01:18 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी साल में दो बार अप्रैल और सितंबर में सीडीएस परीक्षा आयोजित करता है। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (2) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 मई से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शामिल होना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 4 जून तक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीडीएस 2 आवेदन पत्र 2024 निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कर दें।
UPSC CDS 2 2024 Registration: शैक्षणिक योग्यता
- आई.एम.ए. और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- भारतीय नौसेना अकादमी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
- वायु सेना अकादमी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री (भौतिकी के साथ और 10+2 स्तर पर गणित) या इंजीनियरिंग स्नातक होना चाहिए।
UPSC CDS 2 2024 Registration Fees: आवेदन शुल्क
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या वीजा/मास्टर/रुपे का उपयोग करके कर सकते हैं,या क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान या किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके भी भुगतान कर सकते हैं।
Also read UPSC CDS 1 Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक (154433)
विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 459 रिक्तियों पर प्रवेश के लिए यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2024 का आयोजन 1 सितंबर को किया जाएगा। इसके माध्यम से पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा तारीख से पहले ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। यूपीएससी सीडीएस 2 के लिए पाठ्यक्रम जुलाई 2025 से शुरू होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र