UPSC CDS 1 Final Marksheet 2025: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल मार्क्स upsc.gov.in पर जारी, 535 अभ्यर्थी चयनित
Saurabh Pandey | January 7, 2026 | 09:26 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा का रिजल्ट 28 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया था। वहीं फाइनल रिजल्ट 10 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया था।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) I के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस I 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने मार्क्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी फाइनल मार्क्स पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक, एसएसबी के अंक और कुल अंक की जानकारी दी गई है।
आयोग द्वारा जारी की गई आधिकारिक मेरिट लिस्ट के अनुसार, कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सफल घोषित किए गए 535 उम्मीदवारों में से 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं।
यह चयन प्रक्रिया 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) पुरुष कोर्स और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) महिला (नॉन-टेक्निकल) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
UPSC CDS 1 Final Marksheet 2025: फाइनल मार्क्स डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर What's New पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Marks of Recommended Candidates: Combined Defence Services Examination (I), 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षा में प्राप्त अंकों की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अब अंत में मार्क्स देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
UPSC CDS 1 Final Marksheet 2025: दस्तावेज सत्यापन अगला चरण
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अभी अंतरिम है। उनके जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन अभी सेना मुख्यालय द्वारा किया जाना बाकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’