UPPSC RO ARO Exam 2023: यूपी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर हुई बैठक; एग्जाम डेट, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | July 9, 2025 | 09:26 AM IST | 2 mins read
यूपी आरओ एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए कुल 2,382 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 (UPPSC RO ARO Pre Exam 2023) की तैयारियों को लेकर आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित की। आयोग की इस बैठक में सभी जिलों के नोडल ऑफिसर शामिल हुए, जिन्हें नकल और पेपर लीक को रोकने से संबंधित जानकारी दी गई।
यूपी आरओ एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए कुल 2,382 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान और आइरिस कैप्चरिंग को अनिवार्य किया है। आयोग ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की तकनीकि गड़बड़ी मिलने पर जांच एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
आयोग ने यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2023 के आयोजन को लेकर बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेस की तैनाती की जाएगी। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे, उड़न दस्ते और ऑनलाइन निगरानी सेल की व्यवस्था की जाएगी। यूपी आरओ एआरओ परीक्षा के माध्यम से कुल 411 पदों को भरा जाएगा।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए यूपी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 पिछले साल 11 फरवरी को प्रदेश के 58 जिलों में आयोजित की गई थी। जिसे बाद में पेपर लीक के चलते निरस्त कर दी गई थी। यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स एग्जाम 2023 एक दिन में कराई जाएगी।
यूपी आरओ एआरओ परीक्षा 2023 के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 106 केंद्रों पर आरओ/ एआरओ परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार