UPPSC PCS-J Recruitment 2026: यूपीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | November 20, 2026 | 10:36 AM IST | 1 min read

यूपीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इन रिक्तियों लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे के 365 पदों पर भर्ती निकाली है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवार 28 दिसंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे और शुल्क भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आपको अपने 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) नंबर की आवश्यकता होगी, इसलिए यदि आपने अभी तक ओटीआर नहीं किया है, तो उसे पूरा कर लें।

UPPSC PCS-J Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीपीएससी पीसीएस-जे भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2027 को न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों और दिव्यांग (P.H.) अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

Also read UPSSSC Exam City 2026: गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 29 नवंबर को

UP PCS J Vacancy 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल जज के 365 पदों को भरा जाएगा। दो साल के अंतराल के बाद न्यायिक सेवा भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]