UPPSC PCS 2025 Interview Letter: यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, तिथि जानें; आज से भरें वरीयता

Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read

अभ्यर्थियों को 22 सितंबर से संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन पसंद भरकर सबमिट करनी होगी। साक्षात्कार के समय इसका प्रिंटआउट जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 इंटरव्यू ‘आयोग परिसर, प्रयागराज स्थित सरस्वती भवन’ में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज ने आज उ०प्र० सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (मुख्य) परीक्षा - 2025 में सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेटर जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 22 सितंबर से अपना इंटरव्यू हॉल टिकट जांच सकते हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। साक्षात्कार 28 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।

आयोग ने प्रथम सत्र के लिए सुबह 8:00 बजे और द्वितीय सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे आयोग परिसर, प्रयागराज स्थित सरस्वती भवन में उम्मीदवारों को पहुंचने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों को 22 सितंबर से संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन पसंद भरकर सबमिट करनी होगी। साक्षात्कार के समय इसका प्रिंटआउट जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

UPPSC PCS 2025 Interview: आवश्यक दस्तावेज

नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण और अधिमान्यता प्रपत्र डाउनलोड कर प्रिंट करना होगा। इनके साथ सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। फॉर्म के प्रत्येक पृष्ठ पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करने होंगे। साथ ही, स्वप्रमाणित फोटो की 2 और 3 सादी फोटो जमा करनी होंगी।

Also read UPPSC PCS Mains Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 2,297 उम्मीदवार चयनित

आयोग ने बताया कि, जाति प्रमाण-पत्र, EWS प्रमाण-पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों का प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के प्रारूप की पीडीएफ फाइल वेबसाइट पर उपलब्ध है। मांगे गए प्रमाण-पत्रों के अभाव में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।

UPPSC PCS Interview Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, पीसीएस 2025 इंटरव्यू लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपीपीएससी पीसीएस 2026 इंटरव्यू हॉल टिकट जांचें व प्रिंट लें।

UPPSC PCS 2025 Preference Form: वरीयता फॉर्म भरें

अभ्यर्थी 22 सितंबर से 2026 से आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर ‘Click here for download Interview letter for Combined State/Upper Subordinate Services Exam. 2025' पर Click करने के बाद Click here to Authenticate प्रदर्शित होगा, जिसपर Click करके अभ्यर्थी ओटीआर नंबर एवं पासवर्ड के माध्यम से Authenticate करेंगे।

Authenticate की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद स्क्रीन पर Applicant Dashboard स्वतः प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी को आवेदित परीक्षा के सापेक्ष Check Latest Status पर Click करने के बाद सभी स्तरों पर निर्देशों एवं प्रक्रिया का अध्ययन करने के उपरान्त उसका पालन करते हुए प्रत्येक स्तर पर ऑनलाइन वरीयता फॉर्म एवं सभी सूचनाओं को सही-सही भर कर SAVE एवं SUBMIT करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]