UP LT Grade Sanskrit Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड संस्कृत मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 182 अभ्यर्थी चयनित
Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 08:41 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के तहत संस्कृत विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें पुरुष शाखा के 90 और महिला शाखा के 92 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) पुरुष/महिला शाखा संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी किए गए परिणामों में ग्रुप-1 के तहत पुरुष शाखा की कुल 90 रिक्तियों के लिए 90 अभ्यर्थियों तथा महिला शाखा की कुल 92 रिक्तियों के लिए 92 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में संस्कृत विषय के लिए कुल चार अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। इनमें ग्रुप-1 सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) के लिए है। वहीं ग्रुप-2 दृष्टिबाधित विद्यालयों, ग्रुप-3 मूक-बधिर विद्यालयों और ग्रुप-4 शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और विशिष्ट अध्यापक के पदों के लिए तय किए गए थे।
अन्य ग्रुपों की स्थिति की बात करें तो ग्रुप-4 में 1 अनारक्षित रिक्ति के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण यह पद रिक्त रह गया है, जिसे आयोग द्वारा आगामी चयन के लिए अग्रेनीत कर दिया गया है। इसके अलावा, ग्रुप-2 और ग्रुप-3 के पदों के लिए मुख्य परीक्षा में दो प्रश्नपत्रों का प्रावधान है। इनमें से द्वितीय प्रश्नपत्र का आयोजन होना अभी बाकी है, इसलिए इन दोनों ग्रुपों का अंतिम परिणाम द्वितीय प्रश्नपत्र के आयोजन के बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक ग्रुप-2 और 3 का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
UPPSC LT Grade Sanskrit Result 2026: दस्तावेज सत्यापन जल्द
आयोग द्वारा सभी सफल अभ्यर्थियों के ओरिजनल प्रमाण पत्रों के सत्यापन और जांच के बाद ही अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए आयोग जल्द ही अलग से विज्ञप्ति जारी करेगा।
Also read BPSC 72nd Prelims postponed: बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा फिर से स्थगित, नई डेट का इंतजार
UPPSC LT Grade Sanskrit Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'What's New' या 'Notice Board' सेक्शन में जाएं।
- अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- चयन सूची की पीडीएफ फाइल खुलेगी, इसे डाउनलोड कर लें।
- अब इसमें अपना नाम और रोल नंबर खोजें।
अगली खबर
]RRB Station Master Exam: स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव; अब एक चरण में सीबीटी, अलग से आएगा नोटिफिकेशन
इसके अनुसार, वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर के पद के लिए अलग सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) जारी किया जाएगा। साथ ही, अब उम्मीदवारों का सिलेक्शन सिंगल-स्टेज एग्जाम के जरिए किया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच