UPPSC LT Grade Answer Key 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड आंसर की हिंदी विषय के लिए जारी, दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 11, 2025 | 04:17 PM IST | 2 mins read
यूपी एलटी ग्रेड टीचर प्रोविजनल आंसर की यूपीपीएससी की वेबसाइट पर 15 दिसंबर, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) परीक्षा 2025 के लिए हिंदी विषय की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी एलडी ग्रेड टीचर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उत्तर कुंजी 15 दिसंबर, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। हिंदी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने उत्तरों का सत्यापन और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे 16 दिसंबर, 2025 तक इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यूपीपीएससी ने हिंदी विषय के लिए यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की थी और अब 10 दिसंबर, 2025 को आंसर की पीडीएफ जारी कर दी गई है। परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में कराई गई थी और प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।
आयोग ने कहा कि, उम्मीदवार आपत्तियां ‘परीक्षा नियंत्रक अतिगोपन-5 अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज-211018’ पते पर डाक द्वारा अथवा काउंटर पर 16 दिसंबर, 2025 को शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं। बिना साक्ष्य के/ अपठनीय व असंगत साक्ष्य युक्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।”
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड प्रोविजनल आंसर की पर निर्धारित तिथि व समय के बाद प्राप्त आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग द्वारा वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रश्न-पुस्तिका बारकोड क्रम संख्या-226609 में अंकित प्रश्न संख्या एवं विकल्प के अनुसार ही आपत्तियां दें। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
UPPSC LT Grade Answer Key 2025 OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीपीएससी एलटी ग्रेड हिंदी पेपर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘व्यू आंसर की’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, एलटी ग्रेड आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ खुलेगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल