UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स रिजल्ट सोशल साइंस विषय के लिए जारी, 9242 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | April 2, 2026 | 04:54 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड सोशल साइंस रिजल्ट 2026 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड (प्रीलिम्स) परीक्षा 2025 का परिणाम सामाजिक विज्ञान (Social Science) विषय के लिए जारी कर दिया है। यूपीपीएससी एलटी ग्रेड प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 9,242 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
उम्मीदवार यूपी एलटी ग्रेड सोशल साइंस रिजल्ट 2026 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर जांच सकते हैं, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत पुरुष वर्ग में 561, महिला वर्ग में 140 और विशेष शिक्षक के 2 पद भरे जाएंगे।
सामाजिक विज्ञान विषय के लिए यूपी एलटी ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। सोशल साइंस के लिए पंजीकृत 2,09,572 उम्मीदवारों में से कुल 1,20,302 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी एलटी ग्रेड चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज चरण को शामिल किया गया है।
यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त नहीं करने के कारण कुछ श्रेणियों में चयनित उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की तुलना में 15 गुना तक नहीं पहुंच सकी। मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने आदि के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/ कट ऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर नोटिस जांच सकते हैं।
UP LT Grade Prelims Result PDF 2026: कैसे डाउनलोड करें?
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
- “यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगा, जिसमें चयनित कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार