UPPSC APS Mains Exam 2024: यूपीपीएससी अपर निजी सचिव मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | March 16, 2024 | 02:50 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार में अपर निजी सचिव की कुल 331 रिक्तियां भरी जाएंगी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार ही अब मेन्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से अपर निजी सचिव मेन्स परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूपीपीएससी एपीएस प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 मार्च तक निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी सभी दस्तावेजों के साथ एक लिफाफे में भरकर उसमें पूरा पता लिखकर 5 अप्रैल शाम पांच बजे तक आयोग के कार्यालय सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (परीक्षा अनुभाग 6) 10- कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, पिन कोड-211018 को पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप जाकर जमा कर दें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी दशा में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूपीपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार में अपर निजी सचिव की कुल 331 रिक्तियां भरी जाएंगी। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
UPPSC APS Syllabus प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 4 मार्च को अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 के पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मेन्स के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जिन उम्मीदवारों ने अभी तक नहीं डाउनलोड किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी एपीएस रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में 5,889 उम्मीदवार उत्तीर्ण
यूपी एपीएस एग्जाम का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया गया था। यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए राज्य के 5 जिलों प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर नगर और लखनऊ में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी परीक्षा के पहले चरण में कुल 5,889 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
UPPSC APS Salary वेतन
अपर निजी सचिव पद पर चयनित उम्मीदवारों को 47600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार वेतन मिलेगा। अपर निजी सचिव की नौकरी क्लास-II अराजपत्रित पद है, जिसमें मूल वेतन के साथ कई सुविधाएं और लाभ शामिल हैं। एपीएस कर्मियों को दिए गए अतिरिक्त भत्ते और सुविधाएं महंगाई भत्ता (डीए), हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल अलाउंस और एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल