UPPSC ACF/ RFO 2025 Mains Exam: यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी, पूरा शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 10:49 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ 2025 मेन्स एडमिट कार्ड उचित समय पर uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 जून को सहायक वन संरक्षक (ACF)/ रेंज वन अधिकारी (RFO) सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ 2025 मेन्स एग्जाम 14 जूलाई, 2026 से 28 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

आयोग ने बताया कि, “यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा केवल लखनऊ जिले में उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन स्थित परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी।”

UPPSC ACF RFO 2025 Main Exam: मुख्य परीक्षा का समय

प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई जाएगी। केवल सामान्य अध्ययन का प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो-दो घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा।

यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ मुख्य परीक्षा 2025 शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले पात्र उम्मीवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

Also read UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू

UPPSC ACF RFO 2025 Main Exam schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में यूपीपीएससी एसीएफ आरएफओ सेवा परीक्षा 2025 मुख्य का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि सत्र विषय/ विषय कोड प्रश्न पत्र

14 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) (52)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) (53)

द्वितीय प्रश्नपत्र

15 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

सामान्य हिंदी एवं निबंध (वर्णनात्मक) (51)

16 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

पर्यावरण विज्ञान (17)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

पर्यावरण विज्ञान (17)

द्वितीय प्रश्नपत्र

17 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

वानिकी (07)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

वानिकी (07)

द्वितीय प्रश्नपत्र

18 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

कृषि विज्ञान (01) / कृषि इंजीनियरिंग (02) / उद्यान विज्ञान (16)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

कृषि विज्ञान (01) / कृषि इंजीनियरिंग (02) / उद्यान विज्ञान (16)

द्वितीय प्रश्नपत्र

20 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

भू-विज्ञान (08)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

भू-विज्ञान (08)

द्वितीय प्रश्नपत्र

21 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

भौतिकी (11)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

भौतिकी (11)

द्वितीय प्रश्नपत्र

22 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

गणित (09) / सांख्यिकी (12)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

गणित (09) / सांख्यिकी (12)

द्वितीय प्रश्नपत्र

23 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

प्राणि विज्ञान (13)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

प्राणि विज्ञान (13)

द्वितीय प्रश्नपत्र

24 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान (15)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान (15)

द्वितीय प्रश्नपत्र

25 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

वनस्पति विज्ञान (03)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

वनस्पति विज्ञान (03)

द्वितीय प्रश्नपत्र

27 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

रसायन विज्ञान (04) / रसायन इंजीनियरिंग (05)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

रसायन विज्ञान (04) / रसायन इंजीनियरिंग (05)

द्वितीय प्रश्नपत्र

28 जुलाई 2026

प्रथम सत्र

सिविल इंजीनियरिंग (06) / यांत्रिक इंजीनियरिंग (10)

प्रथम प्रश्नपत्र

द्वितीय सत्र

सिविल इंजीनियरिंग (06) / यांत्रिक इंजीनियरिंग (10)

द्वितीय प्रश्नपत्र

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]