UP Police Exam 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई, कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | September 17, 2025 | 04:22 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2023 चक्र के अंतर्गत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (लेखा) पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि उप-निरीक्षक (गोपनीय), सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप-निरीक्षक (लेखा) के लिए लिखित परीक्षा 2 नवंबर को होगी। दोनों परीक्षाएं ओएमआर-आधारित प्रश्नपत्रों का उपयोग करके ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
UPPBPB SI-ASI Exam Date 2025: परीक्षा टाइमिंग्स
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को एक ही पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 10 जिलों में होगी।
यूपी पुलिस एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) और एएसआई (लेखा) की परीक्षा 2 नवंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी।
UP Police Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डेट
यूपी पुलिस एसआई, एएसआई, कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा से सात दिन पहले एग्जाम सेंटर्स और जिलों के नाम की सूची जारी करेगा।जबकि प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
UP Police Exam 2025: परीक्षा तिथि चेक करने का तरीका
- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी पुलिस परीक्षा 2025 तिथि सूचना के लिंक पर क्लिक करें।
- अब सूचना के साथ एक नया पेज खुलेगा।
- परीक्षा सूचना की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
UP Police Exam 2025: दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों के लिए परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवाकाल के दौरान दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को मृतक आश्रित के रूप में विभिन्न पदों -एसआई, अग्निशमन सेकंड ऑफिसर , प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल /कांस्टेबल पीएसी/कांस्टेबल घुडसवार पुलिस, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी पर सेवायोजन प्रदान करने के लिए क्वालीफाइंग शारीरिक दक्षता परीक्षा, आरएफआईडी आधारित रेस टाइमिंग सिस्टम के माध्यम से 14 और 15 अक्टूबर 2025 को सुबह 6 बजे से '35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ' में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व यानी सुबह 5 बजे परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल