UP Board 10th, 12th Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? पिछले वर्ष 10वीं, 12वीं का पास प्रतिशत, टॉपर्स जानें
Saurabh Pandey | April 15, 2025 | 02:12 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
New: UP Board 12th Time Table 2027 PDF
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने का काम संपन्न हो चुका है। इस बार 10वीं और 12वीं की कॉपियों की जांच के लिए कुल 1,34,723 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। ये सभी शिक्षक राज्य के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात रहे और उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा किया है।
UP Board Result 2025 Class 12 Date Check: पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होते हैं। किसी एक या दो विषय में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट्स को उस विषय की दोबारा परीक्षा देनी होगी, जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स न प्राप्त करने पर छात्रों को फेल करार दिया जाएगा।
UP Board 2025 Result: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स
पिछले वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के टॉप किया था। दूसरे स्थान पर विशु चौधरी (97.60%) और काजल सिंह (97.60%) रहे, जिन्होंने समान अंक प्राप्त किए।
UP Board Class 10th, 12th Result: पिछले वर्ष का पास प्रतिशत
वर्ष 2024 में कुल 89.55% छात्र हाईस्कूल परीक्षा पास हुए थे, जबकि 82.60% छात्र 12वीं की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। जबकि वर्ष 2023 में 89.78% छात्रों ने हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा पास की थी, जबकि 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी।
Also read UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होने की खबर फर्जी, बोर्ड सचिव ने किया खंडन
Board Exam Result Date 2025: पिछले 5 वर्षों की रिजल्ट डेट
- 2024 में - 20 अप्रैल 2024
- 2023 में - 25 अप्रैल 2023
- 2022 में - 18 जून 2022
- 2021 में - 31 जुलाई 2021
- 2020 में - 27 जून 2020
अगली खबर
]UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? डेट की घोषणा की जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद अब जल्द यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025 की घोषणा करेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार