UP Board Result Date 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट इन वेबसाइटों की मदद से करें चेक
Saurabh Pandey | April 20, 2024 | 10:39 AM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखना होगा। रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है। यूपीएमएसपी आज यानी 20 अप्रैल दोपहर 2 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
इन वेबसाइटों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट्स निम्नलिखित हैं-
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- result.upmsp.edu.in
तीन लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षा
इस वर्ष, लगभग 3,24,008 छात्र परीक्षाओं से अनुपस्थित रहे, जिनमें 1,84,986 छात्र हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा से और 1,39,022 छात्र इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। परीक्षा 12 दिन में पूरी कराई गई थी। इसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 55,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था।
इस प्रकार कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,47,097 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इस वर्ष 2024 यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 2947311 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,77,997 परीक्षार्थी कुल मिलाकर 55,25,308 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट आज upresults.nic.in पर होगा जारी
UP Board रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब कक्षा 10, 12 परिणाम 2024 के लिए परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपी बोर्ड परिणाम 2024 मार्कशीट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल