UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10 में कशिश, अंशिका बनीं टॉपर, यूपीएमएसपी ने जारी की लिस्ट
Santosh Kumar | April 23, 2026 | 04:25 PM IST | 2 mins read
छात्र अब आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर अपने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने आज कक्षा 10 (हाई स्कूल) परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही, टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर अपने नतीजे देख सकते हैं। टॉपर्स की लिस्ट में उन छात्रों के नाम, जिले, स्कूल और प्राप्तांक शामिल हैं, जिन्होंने राज्य स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) के सचिव भगवती सिंह ने आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय के सभागार में वर्ष 2026 के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों के साथ-साथ, बोर्ड ने आंकड़े भी जारी किए हैं।
UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर्स की लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप या टैबलेट, पदक और एक प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित करती है। यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट इस प्रकार है-
| रैंक | नाम | जिला |
प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
|
रैंक 1 |
कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा |
सीतापुर और बाराबंकी |
97.83% |
|
रैंक 2 |
अदिति |
बाराबंकी |
97.50% |
|
रैंक 3 |
अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा |
सीतापुर, झांसी और बाराबंकी |
97.33% |
UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर लिंक
यूपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच, पूरे राज्य में बनाए गए 8,033 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
हाई स्कूल परीक्षा में 26.02 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। बोर्ड ने 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 254 मूल्यांकन केंद्रों पर करोड़ों उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया, इसके बाद ही यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा की।
यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह है, तो उनके लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। सचिव ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे छात्रों का मनोबल बढ़ाएँ और उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार