UP Board Time Table 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
Saurabh Pandey | November 5, 2025 | 08:25 PM IST | 1 min read
बोर्ड द्वारा जारी सूचना विज्ञप्ति के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रदेश के हजारों केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 18 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना विज्ञप्ति के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रदेश के हजारों केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत तिथि-सूची उपलब्ध करा दी गई है।
यूपी बोर्ड समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए परीक्षा बुधवार, 18 फरवरी, 2026 से शुरू होगी, जिसमें सुबह के सत्र में सामान्य हिंदी और शाम के सत्र में हिंदी की परीक्षा होगी।
UP Board Time Table 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए परीक्षा का समय पूरी परीक्षा अवधि के दौरान एक समान रहेगा। पहला सत्र सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा