UP Board: शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा 15 नवंबर तक पोर्टल पर करना होगा अपलोड, सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश
Saurabh Pandey | October 28, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड ने सभी प्रधानाध्यपकों को अपने स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा 15 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि परीक्षकों की नियुक्ति और परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों के दौरान त्रुटियों से बचने के लिए जानकारी का सत्यापन करें।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने राज्य के सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे 15 नवंबर, 2026 तक अपने आधिकारिक पोर्टल पर शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का विवरण अपलोड और अपडेट करें। इस डेटा का उपयोग यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के परीक्षकों की नियुक्ति और मूल्यांकन कार्य के लिए किया जाएगा।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव कार्यालय से जारी आदेश में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अपडेटेड विवरण 15 नवंबर, 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करें। वेबसाइट पर विवरण अपलोड/अपडेट करने के लिए यह लिंक 15 नवंबर 2026 तक ही क्रियाशील रहेगा।
बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि परीक्षकों की नियुक्ति और परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों के दौरान त्रुटियों से बचने के लिए जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें।
UP Board Exam 2027: डेटा जांच में सतर्कता बरतने के निर्देश
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि अपलोड किए जाने वाले विवरणों की पूरी सतर्कता और गहनता से जांच की जाए। विशेष रूप से शिक्षकों का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक क्वालीफिकेशन और हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में जिस विषय के अध्यापन के लिए उनकी नियुक्ति की गई है, उस विषय का नाम एवं कोड सावधानीपूर्वक कंफर्म कर लिया जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी शिक्षक की गलत विषय में परीक्षक के रूप में नियुक्ति न हो सके और कोई अयोग्य शिक्षक चयनित न हो पाए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से प्रेषित न हो।
UP Board Exam 2027: शिक्षकों के बनेंगे डिजिटल आईडी कार्ड
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के अनुसार परीक्षा में प्रैक्टिकल परीक्षा, मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति, कक्ष निरीक्षण और अन्य परीक्षा दायित्वों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और अन्य कार्मिकों का डेटा परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड और अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
Also read सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन, प्रह्लाद जोशी बोले- शिक्षा में अंकों के बजाय सीखने पर हो जोर
UP Board Exam 2027: परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
यूपी बोर्ड ने 7,526 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों की सूची देख सकते हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 862 सरकारी स्कूल, 3,276 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और 3,388 गैर-सहायता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। जो छात्र अपने आवंटित परीक्षा केंद्र से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
सभी छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां जमा कर दें। हालांकि, उन्हें आपत्ति का कारण और उससे जुड़े जरूरी सबूत भी देने होंगे।
अगली खबर
]HP TET November 2026: एचपी टीईटी नवंबर परीक्षा के लिए 1,629 रिजेक्ट उम्मीदवारों की सूची hpbose.org पर जारी
यह सूची 27 अक्टूबर को नोटिफिकेशन के रूप में अपलोड की गई और इसमें आवेदन संख्या, नाम, माता-पिता के नाम और विषय जैसी जानकारी शामिल है। टेट परीक्षाओं के लिए कुल 39,984 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 38,355 आवेदन वैध पाए गए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार