UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की डेट 4 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | April 1, 2026 | 08:52 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 घोषित करने की तैयारी चल रही है। छात्र यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं के परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 2.5 करोड़ कॉपियों की जांच की जा रही है, जिसके लिए बोर्ड की ओर से 1 अप्रैल तक की समय-सीमा तय की गई थी। हालांकि अब इस समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है।
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है। शासन द्वारा मूल्यांकन अवधि में 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर तथा 26 एवं 27 मार्च 2026 को राम नवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण मूल्यांकन कार्य स्थगित होने की वजह से 1 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा न हो पाने की स्थिति से अवगत कराते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपनियंत्रक, मूल्यांकन केन्द्रों द्वारा मूल्यांकन अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया है।
इस स्थिति के तहत मूल्यांकन अवधि को 4 अप्रैल 2026 तक विस्तारित करते हुए निर्देशित किया जाता है कि समस्त उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुचितापूर्ण ढंग से निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पूरा करा लिया जाए। साथ ही एवार्ड के लिफाफों को क्षेत्रीय कार्यालय में 5 अप्रैल 2026 को प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करना होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 घोषित करने की तैयारी चल रही है। छात्र यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं के परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।
कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यूपी बोर्ड यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं के परिणाम 20 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग एप्लिकेशन और एसएमएस के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
UPMSP Result 2026: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- इसके बाद मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर सेव कर लें।
Also read Haryana Board Results 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द, 2 अप्रैल से शुरू होगा मूल्यांकन
UPMSP Exam 2026: परीक्षा कब हुई थी?
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया, जिसमें 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’