UP Special TET Result 2026: यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, कुल 38,902 अभ्यर्थी सफल

Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 10:35 AM IST | 1 min read

यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें प्राथमिक स्तर के 15,159 और उच्च प्राथमिक स्तर के 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

आयोग ने परीक्षा के महज 17 दिनों के अंदर परिणाम जारी किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल शिक्षक अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 23,743 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इस प्रकार कुल 38,902 शिक्षक इस परीक्षा में पास हुए हैं। सफल अभ्यर्थी अपना प्रमाण-पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Special TET Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'लेटेस्ट नोटिफिकेशन' या 'रिजल्ट' सेक्शन खोलें।
  3. अब यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. अपना रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  6. अपने अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।
  7. अंत में रिजल्ट या स्कोरकार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव करके रख लें।

Also read CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम csirnet.nta.nic.in पर जारी

UP Special TET Result 2026: परीक्षा विवरण

यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा बीते 3 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों - प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में कराया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]