UPCATET Counselling 2024: यूपीसीएटीईटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण upcatet.org पर शुरू, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 27, 2024 | 07:38 PM IST | 1 min read
बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 28 जून तक UPCATET काउंसलिंग 2024 पंजीकरण करना होगा।
नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ (SVPUAT Meerut) ने आज यानी 27 जून से यूपीसीएटीईटी 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपीसीएटीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाकर काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी (BVSc-AH) प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 28 जून तक UPCATET काउंसलिंग 2024 पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यूपीसीएटीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
एसवीपीयूएटी द्वारा 2 जुलाई 2024 को पहले राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले चरण के लिए 2 जुलाई से 6 जुलाई तक प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
Also read UPCATET Result 2024: यूपी संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा परिणाम upcatet.org पर जारी
बीवीएससी-एएच प्रोग्राम के अलावा अन्य स्नातक कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी और सीट आवंटन सूची 19 अगस्त को जारी की जाएगी। यूपी संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPCATET Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में बीवीएससी-एएच प्रोग्राम के प्रथम चरण के लिए काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान |
27 से 28 जून 2024 |
|
ऑनलाइन विकल्प भरना और लॉक करना |
27 से 28 जून 2024 |
|
सीट आवंटन परिणाम |
2 जुलाई |
|
दस्तावेज अपलोड करना |
2 से 3 जुलाई |
|
प्राधिकारियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन |
2 से 4 जुलाई |
|
दस्तावेज पुनः अपलोड करना |
5 जुलाई |
|
अधिकारियों द्वारा पुनः अपलोड किया गया दस्तावेज सत्यापन |
5 जुलाई |
|
ऑनलाइन सुरक्षा शुल्क का भुगतान |
2 से 6 जुलाई |
|
प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें |
2 से 6 जुलाई |
|
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया |
4 से 6 जुलाई |
अगली खबर
]CBSE 2024: सीबीएसई ने अत्याधुनिक वीडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो का किया उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
सीबीएसई का नवनिर्मित स्टूडियो अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें हाई-डेफिनिशन कैमरे, एडवांस ऑडियो सिस्टम, ग्रीन स्क्रीन और प्रोफेशनल लाइटिंग सेटअप को शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल