UPCATET 2026 Result: यूपीकैटेट रिजल्ट upcatetexam.org पर जारी, 14802 उम्मीदवार सफल; टॉपर्स लिस्ट जांचें
Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 09:44 PM IST | 2 mins read
यूपीकैटेट रिजल्ट 2026 में काव्या मसीह ने स्नातक कार्यक्रम में, शिवम यादव ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में और अमन सिंह ने पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नई दिल्ली: बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (BUAT) ने आज उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2026 (UPCATET 2026) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपीकैटेट 2026 रिजल्ट राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में बीयूएटी कुलपति एसवीएस राजू की उपस्थिति में जारी किए गए।
यूपीकैटेट 2026 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcatetexam.org पर लिंक सक्रिय होने के बाद अपना यूपीसीएटीईटी 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं। यूपीसीएटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में पंजीकरण/रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
UPCATET 2026 Toppers: टॉपर्स
यूपीसीएटीईटी का आयोजन प्रौद्योगिकी, विज्ञान और अन्य विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। यहां यूपीकैटेट 2026 टॉपर्स के नाम जांच सकते हैं:
यूपीकैटेट 2026 यूजी टॉपर्स -
- मेरठ की काव्या मसीह ने स्नातक (UG) कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कन्नौज की प्राची द्विवेदी दूसरे स्थान पर और रामपुर के मोहम्मद कैफ तीसरे स्थान पर रहे।
यूपीकैटेट 2026 पीजी टॉपर्स -
- बलिया के शिवम यादव ने स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि उन्नाव की आस्था यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यूपीकैटेट 2026 पीएचडी टॉपर्स -
- मऊ के अमन सिंह ने पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया और मथुरा के अभिषेक गौतम दूसरे स्थान पर रहे।
यूपीसीएटीईटी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, कुल 18,827 उम्मीदवारों ने यूपीकैटेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 90% यानी 16,349 ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। यूपीकैटेट रिजल्ट 2026 में कुल 14,802 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 73% पुरुष और 27% महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
यूपीकैटेट 2026 प्रवेश परीक्षा राज्य के 12 जिलों में 17 और 18 जून को आयोजित की गई थी। स्नातक (यूजी) प्रवेश परीक्षा 17 जून को राज्यभर में कुल 27 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। वहीं, स्नातकोत्तर (पीजी), पीएचडी और एमबीए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 18 जून को कुल 18 परीक्षा केंद्र पर किया गया था।
UPCATET 2026 Entrance Exam Result: डाउनलोड प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपीसीएटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीसीएटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट upcatetexam.org पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपीसीएटीईटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूपीकैटेट रिजल्ट 2026 जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी