Trusted Source Image

UPPSC Assistant Town Planner Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 08:59 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा।

यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2025 प्रारंभिक परीक्षा 7 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2025 प्रारंभिक परीक्षा 7 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज विज्ञापन संख्या:- A-10/E-1/2025 के तहत असिस्टेंट टाउन प्लानर (विशेष भर्ती) (प्रारंभिक परीक्षा) 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। यूपीपीएससी प्रवेश पत्र में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश जैसी जानकारी शामिल है।

UPPSC ATP Pre Admit Card 2026: परीक्षा कार्यक्रम

यूपी सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 7 जुलाई, 2026 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर प्री एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।

Also readUPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जबकि परीक्षा समय से 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPPSC Assistant Town Planner Pre Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/Default.aspx पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड में असिस्टेंट टाउन प्लानर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लि करें।
  • फिर लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपीपीएससी एटीपी प्री एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications