Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 08:23 PM IST | 2 mins read
यूपी टेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टीईटी 2026 एडमिट कार्ड जांच सकेंगे।
यूपी टेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीटीईटी प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, कैंडिडेट की फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन दो पेपरों - पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए किया जाएगा। यूपी टेट 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले, आयोग ने यूपीटीईटी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है।
यदि हाल टिकट में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपी टेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रत्येक पाली की परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। यूपीटीईटी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए एक योग्यता परीक्षा है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: