Trusted Source Image

UPPSC Staff Nurse 2023 DV: यूपी स्टाफ नर्स एलोपैथ डीवी शेड्यूल प्रोविजनल रूप से सफल उम्मीदवारों के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 08:05 PM IST | 1 min read

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन आयोग परिसर, प्रयागराज में किया जाएगा।

यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुरुष/ महिला) परीक्षा 2023 में प्रोविजनल रूप से सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, पात्र अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 10 जुलाई, 2026 को किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, उ. प्र. में स्टाफ नर्स पुरुष शाखा के अंतर्गत कुल 3 तथा स्टाफ नर्स महिला शाखा के अंतर्गत कुल 6 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है। दस्तावेज सत्यापन आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।”

UP Staff Nurse (Allopathic) 2023 DV Schedule: यूपी स्टाफ नर्स एलोपैथ डीवी शेड्यूल

नीचे सारणी में यूपीपीएससी स्टाफ नर्स डीवी शेड्यूल 2026 तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं:

क्रम
संख्या
शाखा का नामसफल घोषित अभ्यर्थियों के रोल नंबरकुल अभ्यर्थीदस्तावेज सत्यापन तिथिसमय

1

स्टाफ नर्स (महिला)

022009, 031962, 047817, 060603, 065446, 082916

06

10.07.2026

सुबह 09:30 बजे से

2

स्टाफ नर्स (पुरुष)

001907, 083015, 083103

03

10.07.2026

सुबह 09:30 बजे से

Also readUPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक दस्तावेज/ प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियों के 2 सेट, सरकारी अधिकारी द्वारा सत्यापित 2 फोटो व 3 अप्रमाणित फोटो (कुल 5 फोटो) के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 9:30 बजे आयोग परिसर, प्रयागराज पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

UPPSC Staff Nurse 2023 Document Verification: आवश्यक दस्तावेज

यूपी स्टाफ नर्स 2023 भर्ती के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों को डीवी के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • बीएससी नर्सिंग मार्कशीट एवं डिग्री या
  • जीएनएम मार्कशीट व डिप्लोमा सर्टिफिकेट या
  • साइक्रियाट्री में डिप्लोमा मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • यूपी नर्सेज एवं मिडवाइजर काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • संविदा के आधार पर कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र
  • अन्य शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंक पत्र व प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • नाम में भिन्नता के संबंध में शपथ-पत्र (आदि)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications