UP Madarsa Board Result 2024: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 30, 2024 | 03:32 PM IST | 1 min read
यूपी मदरसा बोर्ड मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए एक ही दिन जारी किया जाता है। पिछले बार यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट 27 जुलाई 2023 को जारी किया गया था।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से आज यानी 30 मई को मोलवी, मुंशी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल और फाजिल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र अपना रिजल्ट मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल शाखाओं के लिए एक ही दिन जारी किया गया है। यूपी मदरसा बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा में 114723 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 101602 छात्र-छात्राओं ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा पास की है। लड़कियों ने मदरसा बोर्ड के रिजल्ट में फिर बाजी मारी है। इस बार 90.3% लड़कियां पास हुई हैं. वहीं मदरसा बोर्ड में 86.7 प्रतिशत लड़कों सफलता हासिल की है।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 कामिल और फाजिल परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले शीर्ष 10 छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिन छात्रों ने माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं, विशेषकर गणित और विज्ञान में शीर्ष तीन रैंक हासिल की, उन्हें 51,000 रुपये, एक टैबलेट और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
UP Madarsa Board Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
- अब‘एग्जाम रिजल्ट’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2024’विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब अपना रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम