उत्तर प्रदेश में आवासीय संस्कृत विद्यालय की टंकी में सफाई के लिए उतरे 4 छात्रों की हुई मौत, प्रबंधक गिरफ्तार
Press Trust of India | October 8, 2026 | 10:14 AM IST | 2 mins read
सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो में रुद्र ने बताया कि पढ़ाई में व्यवधान से बचने के लिए टंकी की सफाई रात में की जा रही थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थिति एक आवासीय संस्कृत विद्यालय में पानी की टंकी की सफाई के लिए उसमें उतरे 4 छात्रों की संदिग्ध रूप से जहरीली गैस के कारण मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र बेहोश हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस सिलसिले में विद्यालय के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना मंगलवार को चैतन्य विहार कॉलोनी स्थित संस्कृत विद्यालय ‘वृंदावन गुरुकुलम’ में हुई। पुलिस के अनुसार, टंकी से दुर्गंध आने के बाद छात्र सफाई करने के लिये उसमें उतरे थे। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सबसे पहले 24 वर्षीय मनु कटारा टंकी में उतरा, लेकिन बाहर नहीं आ सका, जिसके बाद चार अन्य छात्र उसे देखने के लिए टंकी में उतरे लेकिन वे भी बाहर नहीं आ सके।
उन्होंने बताया कि इस पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रस्सी और सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी मनु कटारा (24), मेरठ निवासी ऋषभ शर्मा (18), कौशांबी निवासी आर्यन शर्मा (18) और मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी देवांश (17) के रूप में हुई है। पांचवें छात्र रुद्र (18) का उपचार किया जा रहा है।
Also read छत्तीसगढ़ सरकार ने कौशल विकास के लिए सिंगापुर की आईटीई एजुकेशन सर्विस के साथ एमओयू साइन किया
वृंदावन के पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक मृत छात्र के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर विद्यालय के प्रबंधक आशीष शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए परिसर की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने घटना की जांच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो में रुद्र ने बताया कि पढ़ाई में व्यवधान से बचने के लिए टंकी की सफाई रात में की जा रही थी। उसके अनुसार, मोटर से पानी निकालने के बाद मनु टंकी में उतरा और करीब पांच मिनट बाद बेहोश हो गया। उसे देखने गए अन्य छात्र भी बेहोश हो गए।
रुद्र ने बताया कि टंकी में उतरने के कुछ देर बाद उसे दम घुटने जैसा महसूस हुआ, आंखें बंद होने लगीं और पैर कांपने लगे, जिसके बाद उसने शोर मचाया और उसे बाहर निकाला गया। इस विद्यालय में करीब 200 छात्र संस्कृत की शिक्षा ले रहे हैं, जबकि करीब 100 छात्र परिसर में रह रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच