UP TGT Answer Key 2026: यूपी टीजीटी प्रोविजनल आंसर की upessc.up.gov.in पर जारी, 12 जून तक दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read
यूपी टीजीटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए 10 अंकों का रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टीजीटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को यूपी टीजीटी आंसर की पर 12 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। यूपी टीजीटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी।
इसके बाद यूपीईएसएससी यूपी टीजीटी 2026 परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार उत्तर पुस्तिकाओं और यूपी टीजीटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 का उपयोग करके संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 3 जून और 4 जून को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पेन-एवं-पेपर मोड में कराई गई गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “https://www.upessc.net/tgtqsobj2026/Login.aspx के माध्यम से लॉगिन करने के बाद मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति (यदि कोई हो) हो तो 6 जून से 12 जून, 2026 की रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज किया जा सकता है। दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।”
यूपीईएसएससी ने बताया कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यूपी टीजीटी परीक्षा की मास्टर प्रोविजनल आंसर की कुल 15 विषयों के लिए जारी की गई है।
UP TGT Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी टीजीटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक यूपीईएसएससी की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- यूपी टीजीटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपी टीजीटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल