UPTET 2026 Correction Date: यूपी टीईटी आवेदन पत्र में 8 मई तक करें सुधार, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें

Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 03:15 PM IST | 1 min read

यूपी टेट 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी टीईटी 2026 एग्जाम जुलाई माह में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो 8 मई को बंद कर दी जाएगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

यूपी टीईटी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी/ ओटीआर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 26 अप्रैल थी, जिसे बाद में 3 मई तक बढ़ा दी गई थी। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपी टेट 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए शहर सूचना पर्ची 22 जून को और प्रवेश पत्र 30 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

UPTET 2026 Application Correction Window: सुधार प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी टीईटी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://uptet.upessc.org/otr/ पर जाएं।
  • कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी टीईटी 2026 आवेदन में सुधार करें और पेज डाउनलोड करें।

Also read CGPSC SSE 2025 Mains: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स एग्जाम शेड्यूल जारी, जून में होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड डेट जानें

UPTET 2026 Exam Pattern: यूपी टेट 2026 एग्जाम पैटर्न

नीचे सारणी में उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 के लिए यूपी टीईटी एग्जाम पैटर्न 2026 जांच सकते हैं:

UPTET Paper 1 Exam Pattern 2026

विषय प्रश्नों की संख्या अंक

बाल विकास एवं शिक्षण विधि

30

30

भाषा 1 (हिंदी)

30

30

भाषा 2 (अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत)

30

30

गणित

30

30

पर्यावरण अध्ययन

30

30

कुल

150

150

UPTET Paper 2 Exam Pattern 2026

विषय प्रश्नों की संख्या अंक

बाल विकास और शिक्षण विधि

30

30

भाषा 1 (हिंदी)

30

30

भाषा 2 (अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत)

30

30

गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान

60

60

कुल

150

150

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]