यूपी के एक निजी विश्वविद्यालय से फर्जी अंकपत्र और डिग्रियां बरामद, चेयरमैन समेत 12 लोग हिरासत में लिए गए
Press Trust of India | May 18, 2025 | 03:45 PM IST | 1 min read
UP Fake Degree Racket: एसटीएफ की टीम ने पिलखुवा स्थित मोनाड विश्वविद्यालय पहुंचकर कंप्यूटर और दस्तावेज जब्त कर लिया।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने हापुड़ जिले में एक निजी विश्वविद्यालय में छापेमारी कर बड़ी संख्या में फर्जी अंकपत्र और डिग्रियां बरामद की हैं। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरमैन समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार (18 मई, 2025) को यह जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामान जब्त कर विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने शनिवार देर शाम पिलखुवा स्थित मोनाड विश्वविद्यालय पहुंचकर कंप्यूटर और दस्तावेज जब्त कर लिए और संस्थान के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, कर्मचारी कमल बत्रा, इमरान, गौरव, मुकेश ठाकुर, एनके सिंघल, विपुल चौधरी, अभिषेक पांडे शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि बच्चों ने पीएचडी और अन्य डिग्रियां न दिए जाने की भी शिकायत की और जांच करीब पांच घंटे तक चली।
इस बीच, शनिवार को लखनऊ में जारी एक बयान में एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश ने बताया, “एक शिकायत की जांच के क्रम में एसटीएफ लखनऊ मुख्यालय टीम ने हापुड़ स्थित मोनाड विश्वविद्यालय में कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में फर्जी अंकपत्र, डिग्री आदि बरामद की गई। करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के चेयरमैन और मुख्य आरोपी विजेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच