Trusted Source Image

SSC Phase 13 Result 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, क्वालीफाइंग अंक जानें

Saurabh Pandey | February 6, 2026 | 08:51 AM IST | 2 mins read

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा सूचना के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया है। इन नॉर्मलाइज्ड अंकों का उपयोग परिणामों की प्रक्रिया के लिए किया गया है, ताकि जांच के अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा सके।

एसएससी ने विभिन्न पदों के लिए 24 जुलाई से 2 अगस्त और 29 अगस्त 2025 तक फेज-13 की सीबीटी परीक्षाएं आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी ने विभिन्न पदों के लिए 24 जुलाई से 2 अगस्त और 29 अगस्त 2025 तक फेज-13 की सीबीटी परीक्षाएं आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम, श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों के साथ, मैट्रिक, उच्च माध्यमिक (10+2), स्नातक और उससे ऊपर के स्तर के पदों के लिए घोषित किए गए हैं।

इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 67,543 उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए योग्य पाए गए हैं।

श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या

पद का स्तर
प्राप्त आवेदन
सीबीटी में सफल उम्मीदवार
मैट्रिकुलेशन (10वीं)
12,09,332
17,720
उच्चतर माध्यमिक (10+2)
7,08,219
14,768
स्नातक (Graduation)
10,21,850
35,055
अगले चरण के लिए कुल शॉर्टलिस्ट

67,543

SSC Phase 13 Result 2026: क्वालीफाइंग अंक

श्रेणी (Category)
न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत
आवश्यक अंक (200 में से)
अनारक्षित (UR)
30%
60 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / EWS
25%
50 अंक
अन्य सभी आरक्षित श्रेणियां
20%
40 अंक

SSC Selection Phase 13 Result 2026: दस्तावेज अपलोड करने की डेट

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 के लिए चयनित उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, श्रेणी, आयु और आयु में छूट (यदि लागू हो) से संबंधित स्व-सत्यापित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेज अपलोड करने की विंडो 11 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे) से शुरू होकर 3 मार्च 2026 (रात 11:00 बजे) तक खुली रहेगी।

चयनित उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि केवल एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपलोड किए गए दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेज जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक श्रेणियों के पदों के लिए पात्र है, तो प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Also read UPSC CSE 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा नियमों में बदलाव, सेवा में रहते बार-बार एग्जाम देने पर रोक

SSC Selection Phase 13: परीक्षाएं कब हुई थी?

एसएससी ने विभिन्न पदों के लिए 24 जुलाई से 2 अगस्त और 29 अगस्त 2025 तक फेज-13 की सीबीटी परीक्षाएं आयोजित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी और नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर उत्तरों का मूल्यांकन करने के बाद, आयोग ने अंततः कट-ऑफ अंकों के साथ परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम पीडीएफ और कट-ऑफ की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications