Abhay Pratap Singh | February 5, 2026 | 07:49 PM IST | 2 mins read
बीएससी इन फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को टेक्सटाइल साइंस, फैशन डिजाइन और गारमेंट कंस्ट्रक्शन में एक मजबूत आधार और प्रैक्टिकल स्किल्स प्रदान करना है।

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपने स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन (SOCE) के माध्यम से जनवरी 2026 एडमिशन के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के तहत फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में पेश किया जाएगा।
बीएससी इन फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को टेक्सटाइल साइंस, फैशन डिजाइन और गारमेंट कंस्ट्रक्शन में एक मजबूत आधार और प्रैक्टिकल स्किल्स प्रदान करना है। यह पाठ्यक्रम टेक्सटाइल की साइंटिफिक समझ को क्रिएटिव डिजाइन और टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ जोड़ता है, जो विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड भूमिकाओं के लिए तैयार करता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन सामग्री प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देशभर के विद्यार्थियों को सहज रूप से पढ़ाई की सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रम विवरण देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इग्नू प्रवेश पोर्टल पर विजिट करें।
अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स डॉ रिचा प्रकाश से ईमेल आईडी richaprakash@ignou.ac.in पर व फोन नंबर 8076123439 पर और डॉ अनुराधा आर्य से anuradhaarya@ignou.ac.in व 8979036749 पर संपर्क कर सकते हैं।