Trusted Source Image

RBSE 5th Time Table 2026 Revised: राजस्थान बोर्ड 5वीं का टाइम टेबल संशोधित, गणित विषय की नई डेट जारी

Saurabh Pandey | February 6, 2026 | 11:00 AM IST | 1 min read

आरबीएसई कक्षा 5वीं की परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में प्रत्येक परीक्षा दिवस पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च तक होगी।

छात्रों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
छात्रों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा पांचवीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है। विभाग की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार अब गणित विषय की परीक्षा निर्धारित तारीख से बदलकर 6 मार्च को आयोजित की जाएगी।

पहले यह परीक्षा 24 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के बाद गणित का पेपर अब 6 मार्च को होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार कक्षा आठवीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक और कक्षा पांचवीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी।

RBSE Class 5th Exam TimeTable 2026: 5वीं का टाइम टेबल

तिथि
विषय
20 फरवरी, 2026
अंग्रेजी
6 मार्च, 2026 (संशोधित तिथि)
गणित
26 फरवरी, 2026
हिंदी
28 फरवरी, 2026
पर्यावरण अध्ययन (EVS)
05 मार्च, 2026
विशेष विषय (जैसे: संस्कृत/उर्दू/सिंधी)

Also read MP Board 5th, 8th Exam 2026: एमपी में बोर्ड पैटर्न पर होंगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, 25 लाख विद्यार्थी पंजीकृत

RBSE Class 5th Exam TimeTable 2026: शिफ्ट टाइमिंग

आरबीएसई कक्षा 5वीं की परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में प्रत्येक परीक्षा दिवस पर एक ही शिफ्ट में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तकआयोजित की जाएंगी। छात्रों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

एमपी में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होंगी। एमपी बोर्ड 2026 परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी और 28 फरवरी तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 12,920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 25 लाख छात्र परीक्षा देंगे।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों के छात्र इन परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे। इस साल, 1,10,615 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और मदरसों से लगभग 24,90,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

विभाग ने यह भी बताया कि मूक-बधिर विद्यार्थियों को निर्धारित समय के अतिरिक्त 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, रोल नंबर जल्द जारी किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications