Trusted Source Image

PNB Apprentices Recruitment 2026: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 8 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण

Saurabh Pandey | February 6, 2026 | 01:20 PM IST | 1 min read

परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की तिथि एवं समय की सूचना BFSI SSC पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा निर्धारित तिथि एवं समय पर उनके स्वयं के कैमरा युक्त डेस्कटॉप / लैपटॉप / टैबलेट/ स्मार्टफोन के माध्यम से देनी होगी।

पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को छोड़कर, किसी भी अभ्यर्थी को ऑनलाइन परीक्षा देते समय किसी अन्य व्यक्ति की अनुमति नहीं दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को छोड़कर, किसी भी अभ्यर्थी को ऑनलाइन परीक्षा देते समय किसी अन्य व्यक्ति की अनुमति नहीं दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,138 अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 है।

PNB Apprentices Recruitment 2026: आयुसीमा

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

PNB Apprentices Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

किसी भी संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय/ से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एनएटीएस के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए, उनका स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ तिथि यानी 1 जनवरी 2026 से 4 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ट्रेनिंग की कुल अवधि अनुबंध की तिथि से एक वर्ष की होगी। एक वर्ष के प्रशिक्षण में 2 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग तथा 50 सप्ताह का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी।

PNB Apprentices Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
परीक्षा शुल्क
सूचना शुल्क
कुल शुल्क (GST सहित)
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष)
100
600
100
800 + 18% GST = 944
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला)
100
400
100
600 + 18% GST = 708
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी (पुरुष/महिला)
100
0
100
200 + 18% GST = 236
ट्रांसजेंडर
100
0
100
200 + 18% GST = 236

Also read MPESB Excise Constable Result 2026: एमपी आबकारी कांस्टेबल रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी, चयन प्रक्रिया

PNB Apprentices Recruitment 2026: वेतनमान

शाखा श्रेणी
वेतन
ग्रामीण / अर्ध-शहरी / शहरी
12,300 रुपये
महानगर
15,000 रुपये

PNB Apprentices Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा की परीक्षा, और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करना अनिवार्य होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications