Saurabh Pandey | February 6, 2026 | 09:57 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थी 6 फरवरी 2026 से आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 की मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल 2719 अभ्यर्थी 16 फरवरी से 20 मार्च तक कुल 23 दिनों में इंटरव्यू में शामिल होंगे।
आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार इंटरव्यू दो पालियों में होंगे। पहली पाली में सुबह 9:30 और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से होगा। इंटरव्यू में शामिल होने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और तिथिवार आवंटित रोल नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू के लिए पहले सत्र में शामिल होने के लिए सुबह 8 बजे एवं दूसरे सत्र के लिए दोपहर 12.30 बजे आयोग परिसर प्रयागराज में स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना होगा। इंटरव्यू के समय शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित समस्त अंकतालिकाओं/ प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ अवश्य लाएं।
साक्षात्कार तिथि | पहला सत्र (सुबह 9:30 बजे) | दूसरा सत्र (दोपहर 2 बजे) |
16.02.2026 | 0000867 से 0010696 | 0010705 से 0018615 |
17.02.2026 | 0018778 से 0029920 | 0030077 से 0040636 |
18.02.2026 | 0040697 से 0052460 | 0052497 से 0063351 |
19.02.2026 | 0063361 से 0073025 | 0073110 से 0083870 |
20.02.2026 | 0084151 से 0096408 | 0096409 से 0109106 |
21.02.2026 | 0109299 से 0119658 | 0119913 से 0129551 |
23.02.2026 | 0129755 से 0139212 | 0139386 से 0150299 |
24.02.2026 | 0150520 से 0160999 | 0161090 से 0170836 |
25.02.2026 | 0171243 से 0180481 | 0180523 से 0189382 |
26.02.2026 | 0189506 से 0201489 | 0201570 से 0213050 |
27.02.2026 | 0213167 से 0224370 | 0224425 से 0233445 |
28.02.2026 | 0233456 से 0243955 | 0244140 से 0257234 |
09.03.2026 | 0257358 से 0276088 | 0276364 से 0291450 |
10.03.2026 | 0291533 से 0303899 | 0303915 से 0316640 |
11.03.2026 | 0316789 से 0325526 | 0325578 से 0339451 |
12.03.2026 | 0339767 से 0352221 | 0352324 से 0364792 |
13.03.2026 | 0364865 से 0380440 | 0380447 से 0393000 |
14.03.2026 | 0393447 से 0409827 | 0409946 से 0432755 |
16.03.2026 | 0433251 से 0443212 | 0443325 से 0461754 |
17.03.2026 | 0461818 से 0473789 | 0473946 से 0488670 |
18.03.2026 | 0488676 से 0508598 | 0508880 से 0520624 |
19.03.2026 | 0520860 से 0534715 | 0534872 से 0553264 |
20.03.2026 | 0553434 से 0566654 | 0566712 से 0576081 |
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत 24 प्रकार के पदों के लिए कुल 947 रिक्तियां जारी की गई थी। इनमें से 887 पदों पर इंटरव्यू के लिए 2,719 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। शेष 60 पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इन 60 पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।