UP Special TET 2026 Correction: यूपी स्पेशल टीईटी आवेदन सुधार विंडो 8 अक्टूबर को होगी बंद, जानें परीक्षा तिथि

Abhay Pratap Singh | October 7, 2026 | 09:57 AM IST | 2 mins read

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ओटीआर आईडी, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो कल बंद कर दी जाएगी। अभ्यर्थी यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 8 अक्टूबर तक यूपी स्पेशल टीईटी आवेदन 2026 में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ओटीआर आईडी, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निर्धारित अवधि के बाद सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। यूपी विशेष टीईटी 2026 के लिए आवेदन लिंक 5 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सक्रिय थी।

आयोग द्वारा यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का आयोजन 3 नवंबर को प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5), उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) और विशेष शिक्षक (CWSN) के लिए किया जाएगा। परीक्षा केंद्र वाले जिले की सूचना परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले और प्रवेश पत्र 3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Also read MP PSTET 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट अब 11 अक्टूबर तक बढ़ी

परीक्षार्थयों को परीक्षा केंद्र पर यूपी स्पेशल टीईटी 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि और हॉल टिकट में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे। अभ्यर्थियों को इन डॉक्यूमेंट के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूपी स्पेशल टीईटी एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रश्नपत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UP Special TET 2026 Edit Window: सुधार प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपी स्पेशल टीईटी 2026 एप्लीकेशन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक apply.upessc.org/login पर जाएं।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और फॉर्म में सुधार करें।
  • सभी विवरण अच्छे से जांचें और सबमिट करें।
  • उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]