UP School Student Death: स्कूल में पढ़ रही कक्षा 2 की छात्रा अचानक बेहोश होकर गिरी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Press Trust of India | September 22, 2026 | 09:48 PM IST | 1 min read
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यात्रा में बज रहे डीजे की तेज आवाज के कारण छात्रा अपनी सीट पर गिरकर बेहोश हो गई।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की कथित तौर पर तेज आवाज से स्कूल में पढ़ रही कक्षा 2 की एक छात्रा की बेहोश होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बलरामपुर नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा वैष्णवी पढ़ाई कर रही थी और इसी दौरान स्कूल के बगल से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी।
पुलिस ने बताया, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यात्रा में बज रहे डीजे की तेज आवाज के कारण छात्रा अपनी सीट पर गिरकर बेहोश हो गई। शिक्षकों ने तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
इस घटना के बाद नगर पालिका परिषद सभागार में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में नगर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्ची की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि कथित तौर पर डीजे की तेज ध्वनि से हुई इस घटना को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि भविष्य में किसी भी त्योहार में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को नगर पालिका परिषद समेत विभिन्न संगठनों के लोग जिलाधिकारी से मुलाकात कर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल